RBSE Exam: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की 2024 की मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले सभी विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। राजस्थान बोर्ड के द्वारा अब 10 वीं और 12 वीं के स्टूडेंट जो 2024 की मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले हैं।
अब दीर्घ उत्तरीय प्रश्न मैं भी स्टूडेंट को विकल्प मिलेंगे, इसका प्रदेश के करीब 20 लाख स्टूडेंट को 9 नंबर का फ़ायदा होने की संभावना है।राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड प्रत्येक वर्ष बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन करवाता है।
आरबीएससी बोर्ड की तरफ से दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं का आयोजन करवाया जाता है।आम तौर पर ये परीक्षाएं मार्च के महीने में आयोजित की जाती है।
इसके अलावा 24 की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में पहली बार दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों में भी विकल्प का ऑप्शन मिलेगा। इससे करीब 20,00,000 विद्यार्थियों को फायदा होने की संभावना है। यह तभी मिलेगा जब शिक्षा ग्रुप 5 से हरी झंडी मिलने के बाद ही इसे लागू करने की कवायद होगी।
खंड सी में बदलाव होगा इसमें।परीक्षार्थी को 16.07 प्रतिशत अंक का फायदा होगा। बोर्ड द्वारा वर्ष 2023 की परीक्षा तक दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों में कोई विकल्प नहीं दिया जाता था। पेपर के सी खंड में परीक्षार्थी को तीन प्रश्नों में से एक ही सवाल करना। यदि उसे आता है तो प्रश्न हल कर सकता है, अन्यथा छोड़ देता था।
ऐसे में परीक्षार्थी को प्रश्न पेपर सीधे तीन नंबर का नुकसान होता था। इसी को ध्यान में रखते हुए अभी सेक्शन सी में बहुत बड़ा बदलाव किया गया है।
बोर्ड द्वारा कक्षा दसवीं और बारहवीं की प्रश्नपत्र में ए बी सी डी चार खंड होते हैं। इसमें खंड सी में, दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे जाते हैं। बोर्ड के अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक खंड सी में तीन तीन नंबर गए तीन प्रश्न पूछे जाते हैं।यानी की कुल नौ नंबर के तीन प्रश्न पूछे जाते हैं।इन प्रश्नों के विकल्प में प्रत्येक प्रश्न एक ही रहता है।उसके लिए कोई विकल्प नहीं दिया जाता था। लेकिन विद्यार्थी को अब इन प्रश्नों में भी विकल्प मिलेगा। इसका सीधा सा फायदा यह होगा कि परीक्षार्थी को यदि मूल प्रश्न नहीं आता है तो वे विकल्प प्रश्न हल कर सकता है।
बोर्ड के द्वारा अब पेपर में बदलाव को हरी झंडी मिलने के बाद में मॉडल प्रश्नपत्र तैयार होने का काम शुरू हो गया है। जल्द ही इसके लिए इसी महीने से मॉडल प्रश्न पत्र भी जारी किए जाएंगे।
Important Links
हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े: Join Telegram
और भी भर्तियां देखें: RjExamAlert.in